जिला मंडी महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 1

Himachal gk in Hindi


प्रश्न 1. रिवालसर झील के तट पर हिन्दू, सिख तथा बौद्ध धर्म के कौन-कौन से स्मृति चिन्ह देखने को मिलते हैं ?
उत्तर-1.हिन्दू-पराशर मन्दिर 2. सिक्ख-गुरुद्वारा 3. बौद्ध-मठमणिपाणी

प्रश्न 2. मण्डी में कामरू (कुमारवाह) नामक झील कहां पर स्थित है।
उत्तर- चच्योट!

प्रश्न 3.जिला मण्डी में कितनी झीलें हैं?
उत्तर- चार 1. रिवालसर 2. कुमारवाह (कामरु) 3. सुन्दरनगर 4. पराशर

प्रश्न 4. मण्डी में व्यास नदी किस स्थान पर प्रवेश करती है?
उत्तर- फरेनु-(चवासीगढ़) (लारजी, सैंज और तीर्थन का समागम स्थल)

प्रश्न 5. व्यास नदी मण्डी को किस स्थान पर छोड़ती है?
उत्तर- संघोल

प्रश्न 6. मण्डी जिला में व्यास की सहायक नदियां कौनसी है?
उत्तर- 1. उत्तरी छोर पर-ऊहल, लूनी, रेना और बिनु
2. दक्षिण छोर पर-हसां, टिरह, बखली सुकेती आदि

प्रश्न 7. व्यास नदी की कुल विद्युत क्षमता कितनी आंकी गई है?
उत्तर-4453 मैगावाट

प्रश्न 8. व्यास नदी पर दिसम्बर, 2002 तक कुल कितने मैगावाट विद्युत दोहन होता रहा है?
उत्तर-1550 मैगावाट

प्रश्न 9. पहाड़ी रियासतों की गणना में मण्डी का कौन सा स्थान था ?
उत्तर- 6 वां

प्रश्न 10. मण्डी के शासक कितने किलों के माध्यम से रियासत का शासन चलाते थे?
उत्तर-360

प्रश्न 11. बस्सी-शानन परियोजना जनता को कब समर्पित की गई?
उत्तर-10 मार्च, 1933 ई.

प्रश्न 12. बस्सी-शानन परियोजना का उद्घाटन किस ब्रिटिश शासक ने किया?
उत्तर-विलिंगडन (भारत के तत्कालीन वॉयसराय तथा गवर्नर जनरल)

प्रश्न 13. बस्सी-शानन पनविद्युत परियोजना का अनुबन्ध मण्डी रियासत के किस शासक ने किया ?
उत्तर-महाराजा गजेन्द्र सेन

प्रश्न 14. भारत के कौन-से वॉयसराय मण्डी प्रवास पर गए थे?
उत्तर- 1. लॉर्ड इरविन-2.लॉर्ड गाँचन-3. लॉर्ड विलिंगडन-4.लॉर्ड लिंलाईटगो

प्रश्न 15. पठानकोट-जोगिन्द्रनगर रेलवे लाइन बनकर कब तैयार हुई?
उत्तर-1926 ई०

प्रश्न 16. हिमाचल का कौनसा नगर छोटी काशी के नाम से जाना जाता है ?
उत्तर- मण्डी

प्रश्न 17. मण्डी और सुकेत दोनों रियासतों को मिला कर मण्डी जिला का गठन कब हुआ?
उत्तर- 15 अप्रैल, 1948 ई०

प्रश्न 18. मण्डी जिला में गठन के समय कितनी तहसीलें स्थापित की गई ?
उत्तर- छ: (मण्डी, सुन्दरनगर, चच्योट, सरकाघाट, करसोग, जोगिन्द्रनगर)

प्रश्न 19. हिमाचल में तकनीकी शिक्षा संस्थान की स्थापना सबसे पहले कहां और कब हुई ?
उत्तर- सुन्दरनगर-19 नवम्बर, 1959 ई०

प्रश्न 20. आयुर्वेद वनस्पति संग्रहालय (हरबेरियम) कहां पर स्थित है ?
उत्तर- जोगिन्दरनगर-मण्डी







0 Response to "जिला मंडी महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 1"

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel