जिला मंडी महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 2
Tuesday, 16 February 2021
Add Comment
प्रश्न 21. मण्डी जिला में कुल कितने निर्वाचन क्षेत्र हैं ?
उत्तर- दस (मण्डी, द्रंग, जोगिन्द्र नगर, धर्मपुर, गोपालपुर, बल्ह, सुन्दर नगर,नाचन, चच्योट, करसोग)
प्रश्न 22. मण्डी जिला में भेड़ प्रजनन केन्द्र कहां पर स्थित है ?
उत्तर- नगवाई
प्रश्न 23. महाशीर मच्छली को उत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय महाशीर फार्म मण्डी में कहां पर स्थापित किया गया है ?
उत्तर-सिद्धपुर-सरकाघाट
प्रश्न 24. मण्डी रियासत का गुम्मा (द्रंग) किस लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- नमक की खानों के लिए.
प्रश्न 25. झटिंगरि किस जिला में पड़ता है?
उत्तर- मण्डी
प्रश्न 26. मण्डी जिले के कौन से स्वाधीनता सेनानी ने गदर पार्टी में भाग लिया?
उत्तर-भाई हिरदा राम
प्रश्न 27. गदर पार्टी के किस कार्यकर्ता को फांसी की सजा सुनाई गई थी।
उत्तर-भाई हिरदा राम
प्रश्न 28. गदर पार्टी के क्रान्तिवीर हिरदा राम को आजीवन जेल के लिए कहाँ भेजा गया था?
उत्तर-अंडेमान
प्रश्न 29. गदर पार्टी के किस कार्यकर्ता की पत्नी के अनुरोध पर वॉयसराय ने उनके मृत्यु दंड को आजीवन कारावास में बदल दिया था ?
उत्तर-भाई हिरदा राम
प्रश्न 30. मण्डी में 'हिमालयन हिल स्टेट्स कौसिल' का अधिवेशन कहाँ हुआ?
उत्तर-8 मार्च, 1946 ई०
प्रश्न 31. सुकेत सत्याग्रह कब आरम्भ हुआ?
उत्तर-8 मार्च, 1948 ई.
प्रश्न 32. हिमाचल प्रदेश में रिवालसर झील किस जिले में स्थित है?
उत्तर- मण्डी में
प्रश्न 33. हिमाचल में हिन्दू, सिक्ख और बौद्ध धर्म की त्रिवेणी किसे कहा जाता है?
उत्तर-रिवालसर को
प्रश्न 34. रिवालसर झील किन धर्म गुरुओं की कर्म स्थली है ?
उत्तर- 1. हिन्दु-लोमी ऋषि 2.सिख-गुरु गोविन्द सिंह 3. बौद्ध-पद्मसम्भव
प्रश्न 35. रिवालसर को बौद्ध धर्मावलम्बी पद्म सम्भव ने किस नाम से पुकारा है?
उत्तर- जहौर-(जोहर)
प्रश्न 36. बौद्धों का प्रमुख त्योहार कहां पर मनाया जाता है?
उत्तर- रिवालसर
प्रश्न 37. कांगड़ा के सरदार हरदयाल को सुकेत का तहसीलदार कब नियुक्त किया गया।
उत्तर-सन् 1879
प्रश्न.38. सुकेत रियासत को प्रशासनिक दृष्टि से कितनी तहसीलों में बांटा में बांटा गया था?
उत्तर- तीन 1. सदर (बल्ह) 2. करसोग 3, डैहर
प्रश्न 39. डैहर तहसील का विलय कर उसका क्या नाम रखा गया ?
उत्तर- सुन्दरनगर
प्रश्न 40. सुकेत-मण्डी मोटर-सड़क का निर्माण किस शासक ने करवाया ?
उत्तर- राजा भीम सेन ने
0 Response to "जिला मंडी महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 2"
Post a Comment