जिला हमीरपुर महत्वपूर्ण प्रश्न भाग -1

Himachal gk in hindi


प्रश्न 1. कांगड़ा रियासत में ब्रज जैसी होली कहां पर खेली जाती थी?

उत्तर- सुजानपुर-टिहरा


प्रश्न 2. सुजानपुर-टिहरा में होली का खेल धूमधाम के साथ मनाने की परम्परा किस शासक के शासनकाल से आरंभ हुई ?

उत्तर- महाराजा संसार चन्द


प्रश्न 3. कटोच वंश के कौन से शासक कृष्ण के अनन्य भक्त हुए जिन्हें रासलीला सर्वाधिक पसंद थी?

उत्तर- महाराजा संसार चन्द


प्रश्न 4. सुजानपुर के नर्वदेश्वर मन्दिर का निर्माण कब हुआ ?

उत्तर- सन् 1933 ई०


प्रश्न 5. सुजानपुर-टिहरा में पहली माध्यमिक पाठशाला कब खोली गई ?

उत्तर- सन् 1823 ई०


प्रश्न 6. गुरु गोबिन्द सिंह ने पहाड़ी राजाओं की सहायता से मुगलों को कहाँ हराया था?

उत्तर- नादौन युद्ध में


प्रश्न 7. नादौन युद्ध में गुरु गोबिन्द सिंह ने मुगलों को कब हराया ?

उत्तर-1687 ई०



प्रश्न 8.राजा ससारचन्द अपने शासन के आरम्भिक काल में ग्रीष्म ऋतु कहां रहते थे?

उत्तर- अमतर महल- (नादौन)


प्रश्न 9.राजा संसार चन्द का ग्रीष्मकालीन दरबार उनके शासन के प्रारम्भिक काल में कहां लगता था?

उत्तर- अमतर- (नादौन)


प्रश्न 10. राजा संसार चन्द ने मण्डी के राजा इंश्वरी सेन को बारह वर्ष तक कहाँ कैद में रखा?

उत्तर- नादौन 


प्रश्न 11. यूरोप का कौनसा यात्री सर्वप्रथम नादौन भ्रमण पर गया था ?

उत्तर- मूरक्राफ्ट


प्रश्न 12. "आएगा नादौन, जाएगा कौन" नादौन के सम्बन्ध में यह कहावत किस शासक के शासनकाल में प्रचलित रही?

उत्तर- राजा संसार चन्द


प्रश्न 13. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मेसोपोटामिया (इराक ) के मोर्चे पर भोरंज के लांस नायक लाला को उनके अदम्य साहस के लिए ब्रिटिश सरकार ने उन्हें किस सम्मान से सम्मानित किया ?

उत्तर-विक्टोरिया क्रॉस


प्रश्न 14. हमीरपुर में स्वाधीनता संग्राम का केन्द्र कौन सा स्थान रहा ?

उत्तर- नादौन


प्रश्न 15. यशपाल राष्ट्रीय भावना से प्रेरित हो कर स्वाधीनता संग्राम में कब कूदे थे?

उत्तर- सन् 1918 ई० में


प्रश्न 16, हमीरपुर के नादौन में स्वाधीनता संग्राम की गतिविधियां अधिक सक्रिय कब रहीं?

उत्तर- सन् 1925 ई० में


प्रश्न 17. हिन्दी साहित्य के विख्यात साहित्यकार यशपाल के पूर्वज हमीरपुर में कहां रहते थे?

उत्तर- भूम्पल में





0 Response to "जिला हमीरपुर महत्वपूर्ण प्रश्न भाग -1"

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel