कांगड़ा जिला महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 4
प्रश्न 35. अपनी दिल्ली विजय के पश्चात अहमशाह अब्दाली ने जालन्धर तथा सीमावर्ती हिमाचली क्षेत्रों के लिए उप-प्रशासक किसे बनाया था ?
उत्तर-घमण्ड चन्द कटोच को
प्रश्न 36. औरंगजेब की 1707 ई० में मृत्यु के बाद मुगल साम्राज्य का विघटन होने पर किस राजा ने कांगड़ा पर अधिपत्य जमाया ?
उत्तर-राजा घमण्ड चन्द ने
प्रश्न 37. सन् 1770 ई० में राजा घमण्ड चन्द को अपने साम्राज्य का विस्तार करने से किसने रोका था?
उत्तर-सिक्ख सम्राट-जस्सा सिंह ने
प्रश्न 38. 166 वर्षों तक मुगल साम्राज्य के अधीन कांगड़ा दुर्ग को मुगलों के शासन से रियासत के किस शासक ने छीना था ?
उत्तर-राजा संसार चन्द-II
प्रश्न 39. कटोच राजंवश के किस शासक ने सुजानपुर कस्बे की स्थापना करवाई?
उत्तर-राजा घमण्ड चन्द
प्रश्न 40. कांगड़ा रियासत का टिहरा-सुजानपुर दुर्ग किस शासक ने बनाया ?
उत्तर-राजा घमण्ड चन्द
प्रश्न 41. कांगड़ा के किस शासक ने दस वर्ष की आयु में राजगद्दी हासिल कर ली थी?
उत्तर-राजा संसार चन्द-II
प्रश्न 42. कांगड़ा का मुख्यालय कांगड़ा से धर्मशाला कब स्थानान्तरित किया गया?
उत्तर- मार्च, 1855 ई०
प्रश्न 43. सन् 1857 ई० के विद्रोह के समय कांगड़ा का डिप्टी कमिश्नर कौन था?
उत्तर- मेजर रेमनैल्ल टेलर
प्रश्न 44. सन् 1857 ई० के विद्रोह के दौरान कांगड़ा किला किस ब्रिटिश अधिकारी के कब्जे में था?
उत्तर- मेजर पीटरसन
0 Response to "कांगड़ा जिला महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 4"
Post a Comment