कांगड़ा जिला महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 5

Himachal gk in hindi,kangra gk


प्रश्न 45. कांगड़ा जिला में पालमपुर की स्थापना कब हुई?

उत्तर- सन् 1888 ई०


प्रश्न 46. बैजनाथ (किरग्राम) का पहला शासक कौन था?

उत्तर- राणा लक्ष्मण चन्द्र (लगभग बाहरवीं शताब्दी में)


प्रश्न 47, बैजनाथ के राणा लक्ष्मण चन्द्र का किला कहां पर स्थापित था?

उत्तर- (तत्कालीन)-डाक बंगले के स्थान पर


प्रश्न 48. बैजनाथ का मूल नाम क्या था?

उत्तर-किरग्राम


प्रश्न 49. कांगड़ा के किस क्षेत्र में यारकन्दी जाति 'किर' का साम्राज्य रहा?

उत्तर-बैजनाथ


प्रश्न 50. बैजनाथ में स्थित पुरातन शिव मन्दिर का मूल नाम क्या था?

उत्तर- वैद्यनाथ


प्रशन 51. वह कौन-सा गवर्नर जनरल था जिसके शासनकाल में नूरपुर राज्य को स्वतन्त्र घोषित करने के बाद बजीर राम सिंह को सिंगापुर निर्वासित कर दिया गया था?

उत्तर- लॉर्ड डलहौजी


प्रश्न 52. शाहपुर की स्थापना किसने की ?

उत्तर-शाहजहां ने


प्रश्न 53. शाहजहां ने चक्की और रावी के मध्य पड़ने वाले शाहपुर, पलाही, कुण्डी आदि क्षेत्रों को मिलाकर कौनसी जागीर बनाई ?

उत्तर-शाहपुर


प्रशन 54. प्रथम विश्व युद्ध में तत्कालीन कांगड़ा से सेना में भर्ती हुए जवानों की संख्या कितनी थी?

उत्तर-17,113


प्रश्न 55. 1966 ई० में कांगड़ा को हिमाचल में शामिल करने पर जिला में कितनी तहसीलें थी?

उत्तर- छ: (कांगड़ा, पालमपुर, नूरपुर, देहरा गोपीपुर, हमीरपुर)


प्रश्न 56. कांगड़ा जिला का विभाजन कर हमीरपुर और ऊना दो अलग जिलों का गठन कब हुआ?

उत्तर- सितम्बर, 1972 ई०



0 Response to "कांगड़ा जिला महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 5"

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel