हमीरपुर जिला महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 2

Himachal gk in hindi, hamirpur gk


प्रश्न 18. 'यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान' हमीरपुर में कहां पर स्थित है ?

उतर- नादौन


प्रश्न 19. हमीरपुर जिला से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने वाले पहले व्यक्ति कौन है?

उत्तर- प्रो० प्रेम कुमार धूमल


प्रश्न 20. हमीरपुर के सेवा महल तथा ढटवाल के शासक कांगड़ा के कटोच वंशज के अधीन आने के बाद इन जागीरों के शासक किस नाम से प्रसिद्ध हुए ?

उत्तर-राणा


प्रश्न 21. कांगड़ा के राजा संसारचन्द को गोरखा हमलावरों ने पराजय कहां पर दी?

उत्तर- महलमोरी


प्रश्न 22. कटोचवंश के दो राजकुमार रणवीर चन्द तथा प्रमोद चन्द को महाराजा रणजीत सिंह ने कौनसी जागीर प्रदान की थी?

उत्तर- महलमोरी


प्रश्न 23. हमीरपुर सिक्खों के नियन्त्रण में कब तक रहा ?

उत्तर- सन् 1805 से 1846 ई० तक


प्रश्न 24. कांगड़ा रियासत के सोलासिंगी दुर्ग कहां पर स्थित हैं ?

उत्तर- हमीरपुर-ऊना की सीमा पर


प्रश्न 25. 1952 ई० के पंजाब विधान सभा चुनाव के लिए हमीरपुर में कितने निर्वाचन क्षेत्र थे?

उत्तर- दो (हमीरपुर, सुजानपुर)


प्रश्न 26. 1952 ई० के लोकसभा चुनाव के लिए हमीरपुर किस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के साथ था?

उत्तर- होशियारपुर


प्रश्न 27. हमीरपुर कस्बा निर्वाचन क्षेत्र को विभाजित करकौनसा नया निर्वाचन क्षेत्र गठित किया गया?

उत्तर-बड़सर


प्रश्न 28. बड़सर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र कब बना?

उत्तर- सन् 1952 ई०


प्रश्न 29. हमीरपुर में मुफ्त तथा अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा का अभियान किसके शासन में आरम्भ हुआ?

उत्तर- पंजाब सरकार


प्रश्न 30. हमीरपुर में राजकीय स्नातक महाविद्यालय कब खोला गया ?
उत्तर- जुलाई, 1965 ई०


प्रश्न 31. हमीरपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का गठन कब हुआ ?
उत्तर- दिसम्बर, 1965 ई०


प्रश्न 32. पंजाब राज्य पुनर्गठन (1966 ई०) के समय कांगड़ा जिला के हमीरपुर में कितने निर्वाचन क्षेत्र थे ?
उत्तर- पांच (भोटा, मेवा, हमीरपुर, नदौनता, नादौन)


प्रश्न 33. हमीरपुर जिला का गठन कब हुआ ?
उत्तर- प्रथम सितम्बर, 1972 ई०


प्रश्न 34. हमीरपुर, हिमाचल का कौन से जिले के रूप में गठित हुआ ?
उत्तर- बारहवां


प्रश्न 35. हमीरपुर अधिसूचित क्षेत्र समीति का दर्जा बढ़ा कर म्यूनीसिपल कमेटी कब किया गया?
उत्तर- मई, 1974 ई०


प्रश्न 36. हमीरपुर जिला गठन से पूर्व कांगड़ा में किस प्रशासनिक इकाई के रूप में था?
उत्तर-उपमण्डल


प्रश्न 37. हमीरपुर का भेड़ प्रजनन केन्द्र कहां पर स्थित है ?
उत्तर-ताल


प्रश्न 38. हमीरपुर में कितने विधानसभा क्षेत्र हैं?
उत्तर- पांच (नादौन, हमीरपुर, बड़सर मेवा, नदौन)



प्रश्न 39. हमीरपुर को जिला गठन से पूर्व विद्युत आपूर्ति कहां से मिलती थी ?
उत्तर- 1. गंगुवाल पावर हॉऊस (पंजाब) 2. मण्डी हाईड्रो इलैक्ट्रिक वर्कस(जोगिन्द्रनगर)




0 Response to "हमीरपुर जिला महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 2"

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel