चम्बा जिला महत्वपूर्ण प्रश्न भाग-1
प्रश्न 1.चम्बा जिला का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर-6.528 वर्ग कि. मी.
प्रश्न 2.चम्बा जिला हिमालय के किस छोर पर स्थित है?
उत्तर-पश्चिम
प्रश्न 3. चम्बा में हिमालय पर्वत की कौन-सी तीन प्रमुख श्रेणियां है?
उत्तर- 1(बाह्य हिमालय-धौलाधार 2. मध्य हिमालय पांगी घाटी, पीर पंजाल 3.भीतरी हिमालय-जस्कर।
प्रश्न 4. पांगी पर्वत श्रृंखला किन-किन जिलों को छूती हुई चम्बा में प्रवेश करती है?
उत्तर- लाहौल-स्पीति तथा कुल्लू
प्रश्न 5. पांगी पर्वत श्रृंखला चम्बा में सबसे पहले कहां प्रवेश करती है?
उत्तर- बड़ा भंगाल की पश्चिमी सीमा पर
प्रश्न 6. चम्बा में कौनसी पर्वत श्रृंखला "मध्य हिमालय" के नाम से प्रसिद्ध है?
उत्तर-पांगी
प्रश्न 7. चम्बा की पांगी हिमालय पर्वत श्रृंखला को भू-वैज्ञानिक किस नाम से पुकारते हैं?
उत्तर- पीर पंजाल।
प्रश्न 8. चम्बा की कौनसी पर्वत श्रृंखलाएं "हिमालय पर्वत" से सीधी जुड़ी हुई है?
उत्तर-1. पांगी 2.जस्कर
प्रश्न 9. चम्बा की कौन सी पर्वत श्रृंखला सीधी भीतरी हिमालय से जुड़ी हुई है?
उत्तर-जस्कर
प्रश्न 10. चम्बा को कौनसी पर्वत श्रृंखला कश्मीर घाटी से अलग करती है ?
उत्तर- जस्कर
प्रश्न 11. चम्बा में स्थित मणिमहेश कैलाश समुद्रतल से कितनी ऊँचाई पर है?
उत्तर-5,660 मीटर
प्रश्न 12. कुगती तथा कालीचो दर्रे किस जिले में पड़ते हैं ?
उत्तर-चम्बा में
प्रश्न 13. चम्बा की भटियात तहसील का दक्षिणी छोर किस पर्वत श्रृंखला में स्थित है?
उत्तर-शिवालिक
प्रश्न 14. चम्बा से प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदियां कौनसी हैं ?
उत्तर-1.रावी 2. चिनाब
प्रश्न 15. चम्बा में बहने वाली रावी नदी का वैदिक नाम बताओ
उत्तर- पारुश्नी
प्रश्न 16. रावी नदी के दाएं किनारे पर कौन-सा शहर स्थित है ?
उत्तर- चम्बा
प्रश्न 17. रावी को संस्कृत भाषा में किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर-ईरावती
प्रश्न 18. रावी का उद्गम स्रोत कहां पर है ?
उत्तर- बड़ा भंगाल
प्रश्न 19. रावी चम्बा में किस दिशा में बहती है ?
उत्तर- उत्तर-पश्चिम
प्रश्न 20. रावी की प्रमुख सहायक नदियां कौन सी है?
उत्तर- सीऊल, बुड्डल, टुण्डा, सिओवा।
प्रश्न 21. रावी चम्बा में कितने मील का सफर तय करती है ?
उत्तर-75 से 80 मील तक
प्रश्न 22. रावी हिमाचल में कुल कितने किलोमीटर तक प्रवाहित होती है?
उत्तर- 158 किलोमीटर
प्रश्न 23. रावी चम्बा को किस स्थान पर छोड़ती है?
उत्तर- खेरी
0 Response to "चम्बा जिला महत्वपूर्ण प्रश्न भाग-1"
Post a Comment