शिमला जिला महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 1
Saturday, 13 February 2021
Add Comment
प्रश्न 1. शिमला में भेड़ प्रजनन केन्द्र कहां पर स्थापित है?
उत्तर- ज्यूरी
प्रश्न 2. ज्यूरी में भेड़ प्रजनन केन्द्र की स्थापना कब हुई?
उत्तर- सन् 1965 ई०
प्रश्न 3. शिमला जिला में गर्म पानी के चश्में कहां पर स्थित है?
उत्तर- तत्तापानी (सुन्नी)
प्रश्न 4. तत्तापानी किस नदी के किनारे पर स्थित है?
उत्तर- सतलुज
प्रश्न 5. शिमला में कितने विधान सभा चुनाव क्षेत्र हैं?
उत्तर- आठ (शिमला, कुसुम्पटी, ठियोग, रोहडु, रामपुर, जुब्बल, चौपाल, कुमारसेन)
प्रश्न 6. शिमला में आंध्रा पनविद्युत परियोजना कहां पर स्थित है?
उत्तर - रोहडू (शिमला)
प्रश्न 7. सावड़ा-कुडू निर्माणाधीन पनविद्युत परियोजना का कार्य कहां पर चल रहा है?
उत्तर- जुब्बल (शिमला)
प्रश्न 8. शिमला में चांसल दर्रा कहां पर है तथा समुद्रतल से कितनी ऊंचाई पर स्थित है?
उत्तर-रोहडू-(ऊंचाई 4,267 मी०)
प्रश्न 9. शिमला जिले से प्रवाहित होने वाली गिरि गंगा किस की प्रमुख सहायक नदी है?
उत्तर- यमुना
प्रश्न 10.पब्बर किस नदी के साथ मिलकर यमुना में गिरती है ?
उत्तर-तौस
प्रश्न 11.शिमला जिला के चौपाल की पूर्ववर्ती सीमाओं की छूती हुई कौन सी उप-नदी बहती है?
उत्तर-तौस
प्रश्न 12. पब्बर का उद्गम स्रोत कहां है ?
उत्तर- चन्द्र नाहन-रोहडू
प्रश्न 13. शिमला जिला में पांच पाण्डवों के साथ उनकी माता की प्रस्तर प्रतिमाएं किस मन्दिर में है?
उत्तर- मसली-रोहडू (पब्बर घाटी)
प्रश्न 14. शिमला पहाड़ी क्षेत्रों में महाभारत के नायक-पाण्डव तथा खलनायक कौरव किस नाम से पुकारे जाते हैं ?
उत्तर- 1. पाण्डव-पाशी 2. कौरव-शाठी
प्रश्न 15. शिमला पहाड़ी क्षेत्रों में ठोडा खेल किन समुदायों के मध्य खेला जाता है?
उत्तर- पाशी-शाठी
प्रश्न 16. पाशी-शाठी के मध्य ठोडा खेल किस विशेष अवसर पर खेला जाता है
उत्तर- पारम्परिक मेला-(विशु)
प्रश्न 17. शिमला जिला में उत्कृष्ट काष्ट कला में कौन से मन्दिर निर्मित है।
उत्तर- 1. भीमाकाली सराहन (रामपुर) 2. बीजट देवता-सराहां (चौपाल) 3. पिरि देवी-जुब्बल 4. डोम देवता मन्दिर-गुठाणा (ठियोग) 5. नाग देवता-जायली (चौपाल) 6. शिरगुल-जोड़ना (चौपाल)
प्रश्न 18. शिमला जिला के प्रमुख मन्दिर कौन से हैं ?
उत्तर-1. महिषासुर मर्दिनी-हाटकोटी 2. तारा देवी मन्दिर-शिमला 3. सूर्य नारायण मन्दिर, नीरथ-रामपुर
प्रश्न 19. संजौली को कोटखाई, कोटगढ़ और भरोली के बदले पंजाब के साथ कब मिलाया गया?
उत्तर- सन् 1950
प्रश्न 20. महासू जिला में कोटखा
तथा कोटगढ़ कब शामिल किए गए ?
उत्तर-सन् 1950
0 Response to "शिमला जिला महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 1"
Post a Comment