किन्नौर जिला महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 1
Sunday, 14 February 2021
Add Comment
प्रश्न 1. हिमाचल प्रदेश की मूल जातियां कौन सी मानी जाती है?
उत्तर-1.किन्नर 2.किरात
प्रश्न 2. महाभारत में किन्नर जाति का उल्लेख किस प्रकार से किया गया है ?
उत्तर- 1. स्वर्ग के संगीतकार 2. दिव्य गायक
प्रश्न 3. किन्नौर के कामरु, तंगलिंग, चोलिंग, सांगला तथा चीनी के ठाकुरों को सर्वप्रथम किस शासक ने अपने अधीन किया ?
उत्तर- देवपूर्ण
प्रश्न 4. किन्नौर के कामरु तथा सांगला देवपूर्ण के नियन्त्रण में आने से पूर्व किन ठाकुरों के अधीन थे?
उत्तर-1. कामरु-पहाड़ियूदेन 2. सांगला-मुखोविशनान
प्रश्न 5. किन्नौर किस रियासत का हिस्सा रहा है?
उत्तर- बुशैहर
प्रश्न 6. बुशैहर रियासत के कौन से शासक श्रीरामचन्द्र की भांति आजानुबाही थे?
उत्तर- राजा केहरी सिंह
प्रश्न 7. बुशैहर रियासत के किस शासक को मुगल दरबार में "छत्रपति" के खिताब से सम्मानित किया गया?
उत्तर- राजा केहरी सिंह- (1639-1696 ई०)
प्रश्न 8. किनौर जिला का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर-6,401 वर्ग कि. मी.
प्रश्न 9. किनौर की सीमाओं के साथ कौन-कौन से क्षेत्र लगते हैं?
उत्तर-1. पूर्व तिब्बत, चीन, उत्तराखण्ड 2. पश्चिम-शिमला, रामपुर, कुल्लू,
3. उतर-स्पीति घाटी 4. दक्षिण-उत्तराखण्ड, रोहडू
प्रश्न 10. किनौर तथा कुल्लू की सीमा रेखा विभाजक कौनसी पर्वत श्रेणी
उत्तर- घुशु-पिशु (श्रीखण्डधार-5,672 मी०)।
प्रश्न 11.किनौर तथा लाहौल-स्पीति को विभाजित करने वाली पर्वत श्रृंखला कौनसी है?
उत्तर-पिन-पार्वती दर्रा
प्रश्न 12. किन्नौर घाटी की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला कौन -सी है?
उत्तर- लियो-पारजियल- (6,770 मीटर)
प्रश्न 13. वृहद हिमालय पर्वत श्रृंखला किन्नर कैलाश 'रलदंग' समुद्रतल से कितनी ऊंचाई पर स्थित है?
उत्तर-6500 मीटर
प्रश्न 14. किन्नौर घाटी के भिन्न-भिन्न स्थल समुद्रतल से कितनी ऊंचाई पर स्थित हैं?
उत्तर-1. शिपकी दर्रा-4,500 मीटर, 2. नाको-3,662 मीटर, 3. रकच्छम-3,115 मीटर, 4. कल्पा- 2,960 मीटर, 5. संगम- 2,859 मीटर, 6. कानम-2,699 मीटर, 7.सांगला- 2,621 मीटर, 8. मूरंग- 2,591 मीटर, 9. लिप्पा- 2,438 मीटर, 10.निचार- 2,111 मीटर, 11. छितकुल- 1,830 मीटर
प्रश्न 15. किन्नौर का सांगला किस घाटी में स्थित है?
उत्तर-बास्मा पाटी
0 Response to "किन्नौर जिला महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 1"
Post a Comment