ऊना जिला महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 1
प्रश्न 1. ऊना तहसील, पंजाब के किस जिला की तहसील रही है ?
उत्तर- होशियारपुर
प्रश्न 2. ऊना, जिला होशियारपुर की तहसील कब बनी?
उत्तर-31 अक्तूबर, 1966 ई०
प्रश्न 3. होशियारपुर जिला की ऊना तहसील किस मैदानी क्षेत्र के नाम से विख्यात थी?
उत्तर- जसवां दून
प्रश्न 4. होशियारपुर जिला की ऊना तहसील का क्षेत्रफल कितना था ?
उत्तर- 2717 वर्ग मील
प्रश्न 5. होशियारपुर जिला की ऊना तहसील में 1966 ई० से पूर्व कुल कितने गांव थे?
उत्तर- इक्कीस
प्रश्न 7. ऊना को जब कांगड़ा के साथ शामिल किया गया तो ऊना का कार्यालय स्तर क्या था ?
उत्तर- उपमण्डल
प्रश्न 6. ऊना को जिला कांगड़ा हिमाचल के साथ कब मिलाया गया ?
उत्तर- प्रथम नवम्बर, 1966 ई०
प्रश्न 8. ऊना जिला का गठन कब हुआ?
उत्तर- प्रथम सितम्बर, 1972 ई०
प्रश्न 9. जिला गठन के समय ऊना में कितनी तहसीलें थीं?
उत्तर- एक (ऊना -तहसील) (अम्ब-उपहसील)
प्रश्न 10. हिमाचल प्रदेश में ऊना शहर कहां पर स्थित है ?
उत्तर- स्वां घाटी-शिवालिक पहाड़ियों पर
प्रश्न 11. ऊना शिवालिक पर्वत की कौनसी श्रेणी में स्थित है ?
उत्तर- प्रथम तथा द्वित्तीय
प्रश्न 12. ऊना जिला के साथ किन-किन क्षेत्रों की सीमाएं पड़ती हैं?
उत्तर- 1. पूर्व-हमीरपुर 2. उत्तर-होशियारपुर 3. पश्चिम- होशियारपुर, कांगड़ा 4.दक्षिण-बिलासपुर, रोपड़
प्रश्न 13. ऊना जिला में वर्षा का वार्षिक औसत क्या है?
उत्तर-1000 से 1200 मि० मी०
प्रश्न 14. ऊना जिला में सर्वाधिक वर्षा किस वर्ष में हुई ?
उत्तर- 1947 ई० (276.1 मि० मी०)
प्रश्न 15. ऊना में सबसे अधिक तथा सबसे कम तापमान किन-किन महीनों में रहता है?
उत्तर-1. अधिकतम-जून (45° से 28° सेंटीग्रेड) 2. न्यूनतम-जनवरी (18° से 5 सेंटीग्रेड)
प्रश्न 16. जिला बोर्ड होशियारपुर ने ऊना में सर्वप्रथम स्कूल कहां-कहां खोले?
उत्तर 1. ऊना - माध्यमिक पाठशाला 2. गगरेट- माध्यमिक पाठशाला 3. सन्तोषगढ़ उच्च पाठशाला
प्रश्न 17. ऊना जिले में वर्ष 2009 तक कितने उद्योग स्थापित हो चुके हैं ?
उत्तर-149
0 Response to " ऊना जिला महत्वपूर्ण प्रश्न भाग - 1"
Post a Comment